पाकिस्तान : घर पर हमले में एक की मौत, ग्यारह घायल

पुलिस ने कहा कि घटना जिले के मेरा खेल इलाके में सुबह-सुबह हुई

पाकिस्तान : घर पर हमले में एक की मौत, ग्यारह घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में एक घर पर रविवार को हुए हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना जिले के मेरा खेल इलाके में सुबह-सुबह हुई, जब अज्ञात लोगों ने एक स्थानीय नागरिक के आवास पर कुछ हथगोले से हमला किया, उसके बाद गोलीबारी की और भाग गए।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट में पुरुष, महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जबकि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।