कंबोडिया में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया

कंबोडिया में एक युवक मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया

कंबोडिया में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया

नोम पेन्ह : कंबोडिया में एक युवक मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया, जो इस वायरस से संक्रमित दूसरा व्यक्ति है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया,“नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक प्रयोगशाला परिणाम से मंगलवार को पता चला कि यहां के सेन सोक जिले में रहने वाला युवक (28) मंकीपॉक्स से संक्रमित है। इस महीने की शुरुआत में वह व्यक्ति जननांग मस्सा के लक्षण के बाद चिकित्सीय परामर्श के लिए एक अस्पताल गया था, जो गर्दन, गाल, बांह और पैरों तक भी फैल गया था। पीड़ित को तत्काल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बयान के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारी किसी भी संदिग्ध मामले या पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की जांच कर रहे हैं। मंकीपॉक्स वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। बयान के मुताबिक, मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला का शिशु भी इससे संक्रमित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि कंबोडिया में जुलाई 2022 में एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का पहला मामला पाया था।