इक्वाडोर में भूस्खलन में सत्रह लोगों की मौत, 37 घायल

पांच सौ स्थानीय हुएं प्रभावित होने के साथ ही 62 लोगों के लापता होने की सूचना

इक्वाडोर में भूस्खलन में सत्रह लोगों की मौत, 37 घायल

क्विटो : मध्य इक्वाडोर में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई मकान जमींदोज़ हो गए। पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने सोमवार रात को राजधानी क्विटो से करीब 137 मील दक्षिण में स्थित एलौसी में घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने 62 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया। उसने बताया कि 23 लोग घायल हो गए हैं। सचिवालय ने बताया कि इस आपदा की वजह से करीब 500 लोग और 163 मकान प्रभावित हुए हैं।  मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन में कम से कम सत्रह लोगों की मौत हो गयी और 37 अन्य घायल हो गये। जोखिम प्रबंधन के राष्ट्रीय सचिवालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस एजेन्सी ने बताया कि रविवार को चिम्बोराजो प्रांत के अलौसी शहर में भारी भूस्खलन हुआ था। एजेंसी ने कहा कि भूस्खलन से कुल पांच सौ स्थानीय निवासियों के प्रभावित होने के साथ ही 72 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदा ने 57 घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।