मराठा आरक्षण से जुड़े सर्वेक्षण की समय सीमा शुक्रवार मध्यरात्रि को समाप्त हो जायेगी

नगर निगम आयुक्तों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘इस सर्वेक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सॉफ्टवेयर (एपीके)

मराठा आरक्षण से जुड़े सर्वेक्षण की समय सीमा शुक्रवार मध्यरात्रि को समाप्त हो जायेगी

महाराष्ट्र :  में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा कराया जा रहा सर्वेक्षण शुक्रवार मध्य रात्रि से पहले समाप्त हो जाएगा और इस कार्य के लिए और समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एमएसबीसीसी) ने बृहस्पतिवार को सभी जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्तों को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘इस सर्वेक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सॉफ्टवेयर (एपीके) शुक्रवार को 23:59 बजे (रात्रि11:59 बजे) बंद हो जाएगा। सर्वेक्षण के लिए इसमें कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार, ऐसी कोई मांग नहीं की जानी चाहिए।