कर्मचारियों ने धरना देकर फूंका एक्सईएन का पुतला

मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से लगातार कर्मचारी दे रहे हैं धरना, धरने में सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर, गोहाना के कर्मचारी हुए शामिल

कर्मचारियों ने धरना देकर फूंका एक्सईएन का पुतला
सोनीपत । हरियाणा कर्मचारी महासंघ से सम्बन्धित आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन बीएण्डआर शाखा सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर, गोहाना का संयुक्त रूप से चल रहा धरना आज चौदहवें दिन में प्रवेश कर गया। कर्मचारियों ने रोष स्वरूप एक्सईएन का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बुधवार को तालमेल कमेटी बनाकर आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन शाखा बीएण्डआर व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन कैम्प कार्यालय करनाल मुख्यालय चरखी दादरी के संयुक्त प्रयासों से बीएण्डआर विभाग के कर्मचारियों को न्याय दिलवाने, उनको हक दिलवाने के लिए लगातार एक्सईएन सोनीपत के खिलाफ लगातार 14 दिन से कच्चे कर्मचारियों को पिछले 11 महीने से वेतन दिलवाने, पक्के कर्मचारियों को एलटीसी दिलवाने, गोहाना स्टोर के अन्दर मिट्टी डलवाने, बिजली, पानी के बिलों की अदायगी करवाने व कुछ कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने के खिलाफ लगातार धरनारत हैं।
आज के 14 दिन के धरने की अध्यक्षता आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के राज्य चेयरमैन व जिला सोनीपत के प्रधान रणबीर दलाल ने किया। राज्य महामंत्री नरेंद्र धीमान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला कमेटी के महासचिव रामलाल ने किया। इस मौके राज्य उपाध्यक्ष सुभाष डागर व प्रदेश कार्यालय सचिव एवं ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सोनीपत सम्बन्धित ( एसकेएम), हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश बिड्डा, आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन शाखा सोनीपत के प्रधान रामचन्द्र लाठ, गोहाना शाखा के प्रधान सुभाष भट्टी, आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन जिला कमेटी के सचिव व बीएण्डआर शाखा सोनीपत के प्रधान सुनील कुमार, एसकेएम से जिला चेयरमैन धूप सिंह लाकड़ा, उपप्रधान रणबीर सिंह, मुख्य सलाहकार मौसम कुमार, प्रेस सचिव राजबीर टांक, ब्रांच उपप्रधान शंभू कुमार, पब्लिक हेल्थ शाखा सोनीपत से बीएण्डआर शाखा खरखौदा के प्रधान सतीश कुमार, गोहाना जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा के वित सचिव राजेश बागड़ी, सचिव गीतेश रोहिल्ला, बीएण्डआर शाखा गोहाना के प्रधान नरेश फौजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, सुनील कुमार सचिव बीएण्डआर शाखा गोहाना, मोहन सिंह ब्रांच सचिव खरखौदा मोहन सिंह, रामनिवास चैयरमेन, मुकेश चैयरमेन खरखौदा, पवन कुमार सचिव सोनीपत, मंजीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाखा सोनीपत, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत महिला कर्मचारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने आज के धरने में अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।