त्रिपाठी सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एंड दांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर में कुलपति नियुक्त

सेवानिवृत अधिकारी डॉ. आलोक त्रिपाठी को सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एंड दांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर में कुलपति नियुक्ति किया हैं

त्रिपाठी सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एंड दांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर में कुलपति नियुक्त

जयपुर : राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी डॉ. आलोक त्रिपाठी को सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एंड दांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर में कुलपति नियुक्ति किया हैं।

श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति की है। राज्यपाल द्वारा जारी आदेश में डॉ. आलोक त्रिपाठी को यह नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।