राहुल के समर्थन में त्रिपुरा कांग्रेस मौन सत्याग्रह बुधवार को

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने सोमवार को यहां अपने बयान में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्णय के अनुसार पार्टी यहां श्री गांधी के उत्पीड़न को रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी।

राहुल के समर्थन में त्रिपुरा कांग्रेस मौन सत्याग्रह बुधवार को

अगरतला  - त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के समर्थन बुधवार को यहां गांधीघाट पर सात घंटे का मौन सत्याग्रह करेगी।

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने सोमवार को यहां अपने बयान में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्णय के अनुसार पार्टी यहां श्री गांधी के उत्पीड़न को रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा , “अब समय आ गया है कि हम एक साथ खड़े हों। लाखों कांग्रेसी और करोड़ों भारतीय अपनी राजनीतिक संबद्धता के बावजूद राजनीति से परे सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ हैं। मोदी सरकार में देश में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है और लोकतंत्र का गला घोंटने के साथ ही नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता में खलल डाला जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि श्री गांधी के साथ एकजुटता दिखाने तथा उनके समर्थन में पार्टी के सभी विधायक, ब्लॉक एवं जिला प्रतिनिधि, सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के नेता और पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को गांधीघाट पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मौन सत्याग्रह करेंगे।