कांग्रेंस के दो नेताओं ने पींठ में छुरा घौंपा: त्रिलोचन सिंह

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करना रहा है

कांग्रेंस के दो नेताओं ने पींठ में छुरा घौंपा: त्रिलोचन सिंह

करनाल :  कांग्रेस के करनाल जिला संयोजक एवं करनाल विधानसभा प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने करनाल विधानसभा उपचुनाव में सहयोग करने पर कार्यकर्ताओं, मतदताओं व पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक-दो नेताओं ने पीठ में छूरा घोंपने का काम किया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने एक सीएम के खिलाफ चुनाव लडऩे के लिए उनका हौंसला बढ़ाने का काम किया।

कार्यकर्ता मजबूती के साथ बूथ पर डटे रहे। चुनाव प्रचार प्रसार में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करना रहा है। पिछले 10 सालों में करनाल के लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने का काम किया। करनाल की जनता का भरपूर समर्थन मिलता रहा है और भविष्य में करनालवासियों के लिए ही काम करूंगा। इधर कांग्र्रेस नेताओं ने दावा किया है कि त्रिलोचन सिंह भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। भाजपा के खिलाफ जनता में रोष था और यही गुस्सा मतदान के दिन भी लोगों को देखने को मिला। जनता ने कांग्रेस का साथ दिया और इसका परिणाम चार जून को सबके सामने आ जाएगा।