पुलिस मुठभेड़ में घायल दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार कल रात दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद धौलपुर की कंचनपुरा

पुलिस मुठभेड़ में घायल दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर :  राजस्थान में धौलपुर के सरमथुरा में डोमई के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों के गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार कल रात दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद धौलपुर की कंचनपुराएवं सरमथुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अजीत एवं कल्याण को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि गिरफ्तार इनामी बदमाश सेपउ थाना क्षेत्र में एक पेट्रोलपंप पर फायरिंग कर नकदी लूटने वाले गिरोह में शामिल थे और काफी दिनों से फरार चल रहे थे। घायल दोनो बदमाशों को सरमथुरा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।