ढाई किलोग्राम अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस ने हरमिंदर सिंह और अमनदीप कुमार को गिरफ्तार किया और ट्रक भी जब्त कर लिया
![ढाई किलोग्राम अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202303/image_750x_64215912a0b92.jpg)
फगवाड़ा - पंजाब की फगवाड़ा पुलिस ने रविवार रात दो लोगों को ढाई किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। फगवाड़ा पुलिस अधीक्षक मुख्तियार राय ने सुबह यूनीवार्ता को बताया कि राष्ट्रीय महामार्ग पर जमालपुर गांव नाके पर ट्रक की तलाशी में अफीम का पैकेट मिला, जिसके बाद पुलिस ने हरमिंदर सिंह और अमनदीप कुमार को गिरफ्तार किया और ट्रक भी जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जांच जारी है।