शिअद से गठबंधन नहीं करेगी भाजपा - आर पी सिंह

भाजपा प्रवक्ता ने आज ट्वीट किया है कि जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के सिलसिले में दौरे पर उन्हें गांवों में ऐसा सुनने को मिला कि 2024 लोकसभा चुनाव भाजपा शिअद के साथ मिलकर लड़ेगी लेकिन वह स्पष्ट करना चाहेंगे कि न सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव बल्कि 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव भी भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी।

चंडीगढ़ - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आर पी सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और पंजाब में होने वाले आगामी चुनावों में भी भाजपा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन नहीं करेगी।

भाजपा प्रवक्ता ने आज ट्वीट किया है कि जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के सिलसिले में दौरे पर उन्हें गांवों में ऐसा सुनने को मिला कि 2024 लोकसभा चुनाव भाजपा शिअद के साथ मिलकर लड़ेगी लेकिन वह स्पष्ट करना चाहेंगे कि न सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव बल्कि 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव भी भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि लगभग दो दशक तक पंजाब में भाजपा-शिअद का गठबंधन था। दो साल पहले कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिअद ने भाजपा से अलग होने का निर्णय लिया और पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन किया था।