जाखड़ ने पंजाब कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना

कहा, राज्य में उद्योगपतियों और आम लोगों में दहशत का माहौल, उन्होंने जैन के स्वास्थ्य जाने बारे किया अस्पताल का दौरा

जाखड़ ने पंजाब कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रविवार को पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य के उद्योगपतियों और लोगों में दहशत है। उनकी यह टिप्पणी लुधियाना के व्यवसायी संभव जैन को शुक्रवार रात उनकी फैक्टरी के पास से फिरौती के लिए अपहरण के बाद गोली मारे जाने के बाद आई है। जाखड़ ने जैन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए यहां एक अस्पताल का दौरा किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा हत्याएं और अपहरण आम बात हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष ने कहा, ‘राज्य में कानून एवं व्यवस्था तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है। पुलिस बल काफी हतोत्साहित है।’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘विशेषकर उद्योगपतियों और व्यापारियों तथा सामान्य तौर पर पंजाब के लोगों में दहशत है।’ जाखड़ ने आरोप लगाया कि दिनदहाड़े हत्या, गोलीबारी और फिरौती की मांग की ‘खतरनाक’ प्रवृत्ति नई घटनाएं हैं जो राज्य में आप सरकार के तहत उभरी हैं।