युगांडा एयरलाइंस करेगी त्रि-साप्ताहिक एंटेबे-मुंबई उड़ान संचालित

अपनी नई सीधी सेवा के शुभारंभ के साथ अपने भारत परिचालन की शुरुआत की घोषणा की

युगांडा एयरलाइंस करेगी त्रि-साप्ताहिक एंटेबे-मुंबई उड़ान संचालित

मुंबई : युगांडा एयरलाइंस ने सात अक्टूबर से मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और युगांडा के एंटेबे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोडऩे वाली अपनी नई सीधी सेवा के शुभारंभ के साथ अपने भारत परिचालन की शुरुआत की घोषणा की।

दिलचस्प बात यह है कि 50 से अधिक वर्षों में यह पहली बार होगा कि भारत और युगांडा नॉन-स्टॉप हवाई सेवा से जुड़ेंगे। यह उड़ान दोनों शहरों के बीच सप्ताह में तीन बार संचालित की जाएगी और अपने एयरबस ए330-800 नियो विमान पर सीधी सेवा प्रदान करेगी।

यह सेवा बिजनेस (20 सीटें), प्रीमियम इकोनॉमी (28 सीटें) और इकोनॉमी (210 सीटें) के साथ तीन श्रेणियों की पेशकश करेगी। सीधी सेवा प्रत्येक दिशा में लगभग साढ़े पांच घंटे की होगी। मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी एडेडायो ओलावुई ने मंगलवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, युगांडा से उद्घाटन उड़ान यूआर 430 शनिवार (7 अक्टूबर) को एंटेबे से प्रस्थान करेगी और वापसी यूआर 431 रविवार (8 अक्टूबर) को मुंबई से प्रस्थान करेगी।