यूक्रेन ने रूस पर अनाज को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

कुब्राकोव ने रूस पर हमले को अंजाम देने के लिए ईरानी ड्रोन का उपयोग करने का आरोप लगाया

यूक्रेन ने रूस पर अनाज को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

कीव : यूक्रेन ने रूस पर दक्षिणी यूक्रेनी बंदरगाहों पर डेन्यूब नदी के पास बीती रात हमला करने और लगभग 40,000 टन अनाज को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

यूक्रेन के मंत्री मंत्री ऑलेक्ज़ेंडर कुब्राकोव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, रूसियों ने गोदामों और अनाज लिफ्टों पर हमला किया-लगभग 40,000 टन अनाज क्षतिग्रस्त हो गए। ये अनाज कुछ अफ्रीकी देशों, चीन और इजऱाइल से भेजे गये थे।

कुब्राकोव ने रूस पर हमले को अंजाम देने के लिए ईरानी ड्रोन का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये वही बंदरगाह हैं जो आज वैश्विक खाद्य सुरक्षा की नींव बन गए हैं।

नाटो-सदस्य रोमानिया से नदी के पार बंदरगाह, अनाज निर्यात के लिए यूक्रेन से मुख्य वैकल्पिक मार्ग है, क्योंकि जुलाई के मध्य में रूस की नाकाबंदी ने यूक्रेन के काला सागर बंदरगाहों पर यातायात रोक दिया था।