भ्रष्टाचारियों पर कसी नकेल : 31 राजपत्रित अधिकारी सहित 149 कर्मी और 30 निजी व्यक्ति गिरफ्तार

डीजीपी बोले : भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए की जा रही है कार्रवाई

भ्रष्टाचारियों पर कसी नकेल : 31 राजपत्रित अधिकारी सहित 149 कर्मी और 30 निजी व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निष्पक्षता तथा पारदर्शिता से कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले वर्षों के आंकड़ों के तुलनात्मक विश्लेषण से पता चलता है कि हरियाणा प्रदेश अब भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की ओर निरंतर अग्रसर है जो राज्य में पारदर्शी शासन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पुलिस महानिदेशक एवं ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर अक्टूबर माह के अंत तक की समय अवधि के दौरान ब्यूरो में 140 ट्रैप मामले पंजीकृत किए गए हैं। इस वर्ष ब्यूरो के समन्वित प्रयासों के चलते 31 अक्टूबर तक कुल 31 राजपत्रित अधिकारी, 149 अराजपत्रित अधिकारी तथा निजी क्षेत्र के 30 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पिछले साल ब्यूरों द्वारा इस समय अवधि के दौरान 21 राजपत्रित अधिकारी, 140 अराजपत्रित अधिकारी तथा 26 निजी लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी प्रकार, वर्ष 2021 में इस अवधि के दौरान ब्यूरों द्वारा 8 राजपत्रित अधिकारियो , 40 अराजपत्रित अधिकारियों तथा 49 निजी व्यक्तियों की गिरफतारी की गई थी। यह आंकड़ा भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ब्यूरो के दृढ़ और सक्रिय दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह आंकड़ा भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ ब्यूरो की बढ़ी हुई सतर्कता को दर्शाता है।
मामलों का कुशलता से समाधान
हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने  वर्ष 2021 में ब्यूरों द्वारा जनवरी से लेकर अक्टूबर माह के अंत तक जहां 51 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं वर्ष 2022 में ब्यूरो ने इस समय अवधि के दौरान 147 मामलों का निपटारा करते हुए अपनी उल्लेखनीय दक्षता का प्रदर्शन किया। इस वर्ष अक्टूबर माह के अंत तक 177 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है, जोकि रिकॉर्ड आंकड़ा है।