मणिपुर में 4 की मौत और तीन अन्य घायल

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मणिपुर में 4 की मौत और तीन अन्य घायल

इंफाल : मणिपुर के थौबल जिले के लिलोंग में सोमवार को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थौबल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में कर्फ्यू लगाया गया।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लिलोंग में हुई घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लिलोंग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ सशस्त्र व्यक्तियों ने एक व्यक्ति से पैसे मांगे और टकराव शुरू हो गया। हथियारबंद लोग गोलीबारी कर के भाग गए जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। पैसे मांगने वालों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहनों को भीड़ ने जला दिया।