महाराष्ट्र में कोरोना के 425 नये मामले

राज्य में कोरोना के सकारात्मक मामलों की संख्या बढक़र 81,65,891 हुई

महाराष्ट्र में कोरोना के 425 नये मामले

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 425 नये मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई। इसके साथ राज्य में कोरोना के सकारात्मक मामलों की संख्या बढक़र 81,65,891 हो गई है और मरने वालों की संख्या 1,48,511 बनी हुई है। मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत रही। नये मामलों में 105 मामले मुंबई में दर्ज किए गए। इस बीच रविवार को 499 मरीजों ने इस महामारी को मात दी। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 80,13,372 तक पहुंच गई। राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर 98.13 प्रतिशत है। इस समय राज्य में 4005 कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है।