प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गांव कंवाली में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

इस दौरान कीट विशेषज्ञ डॉ० दिलबाग सिंह ने बताया कि आधुनिक कृषि के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर मृदा स्वास्थ्य व पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने की पहल करनी चाहिए।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गांव कंवाली में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गांव कंवाली में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
सोनीपत। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गुरूवार को प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक व प्रेरित करने के लिए गांव कंवाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठï समन्वयक डॉ० विवेक सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती प्राकृतिक संसाधनों के सरंक्षण पर आधारित होती है और जहर मुक्त खेती करना वर्तमान समय की मांग है। इसलिए सभी किसान प्राकृतिक खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकते है। प्राकृतिक खेती करने से किसानों को तो फायदा होगा ही उसके साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी फायदा होगा।
इस दौरान कीट विशेषज्ञ डॉ० दिलबाग सिंह ने बताया कि आधुनिक कृषि के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर मृदा स्वास्थ्य व पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में उपयोग होने बीजों व दवाइयों को किस प्रकार प्राकृतिक तरीके से तैयार करना है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ० जितेन्द्र बामल ने कृषि वानिकी का प्राकृतिक खेती में योगदान के बारे में बताया कि स्वस्थ धरा से खेत हरा का संकल्प सिर्फ प्राकृतिक खेती से ही सिद्घ हो सकता है। इसलिए किसान प्राकृतिक खेती की और कदम बढाएं।
इस अवसर पर कृषि अधिकारी डॉ० रविन्द्र सिंह दहिया ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस जागरूकता शिविर में 150 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। किसानों ने कहा कि हम सभी अवश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेंगे और ताकि हमारी आने वाली पीढियों को एक स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ भोजन मिल सके। जागरूकता कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले तीन किसानों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर कषि विभाग से दीपक दहिया, प्रगतीशील किसान यशपाल दहिया, रवि, मनोज दहिया, जितेन्द्र, बिजेन्द्र दहिया, रणबीर दहिया, भूप सिंह रोहट, सितेन्द्र दहिया, देवेन्द्र दहिया, संदीप दहिया सहित अनेक किसान मौजूद रहे।