धार्मिक आयोजनों से समाज का संगठन मजबूत होता - जैन

राजीव जैन ने कहा कि धर्मस्थल हमारी आस्था के केंद्र हैं और भगवान की पूजा अर्चना करने से हम मानव जीवन को सार्थक कर अपने जीवन का कल्याण करते हैं

धार्मिक आयोजनों से समाज का संगठन मजबूत होता - जैन

सोनीपत - नव दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर न्यू जीवन नगर में धूमधाम एवं विशेष पूजा अर्चना के साथ शिव परिवार, लक्ष्मीनारायण, राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्तियों को मंदिर में विराजमान करने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया।

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा नेता राजीव जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर मंदिर के वार्षिकोत्सव की बधाई दी तथा मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने भगवान के चरणों में सर्व समाज की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए गढ़वाल समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। कुमाऊं सभा एवं मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने राजीव जैन का मंदिर के हाल निर्माण में दस लाख रुपए का आर्थिक सहयोग देने के लिए भव्य स्वागत एवं धन्यवाद किया।

राजीव जैन ने कहा कि धर्मस्थल हमारी आस्था के केंद्र हैं और भगवान की पूजा अर्चना करने से हम मानव जीवन को सार्थक कर अपने जीवन का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज का संगठन मजबूत होता है और भाईचारे, प्यार, प्रेम की भावना बढ़ती है। अचार्य भास्कर डंगवाल द्वारा मंत्रोच्चारण द्वारा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई।

मंदिर में शिवलिंग प्रदान करने के लिए धर्मानंद उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण की मूर्ति तारा सिंह बिष्ट तथा राम परिवार के लिए कैलाश बेलवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, मोहन बिष्ट, उदय उपरेती, नंदन गिरी, तारा सिंह बिष्ट, उर्वाद्त, सत्यवती, मोहन सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, कमल कश्मीरा, कमला देवी, राधा देवी, गनेनि देवी, जानकी देवी समेत अनेकों महिलाओं सहित श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।