केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के विरोध पर कांग्रेसियों में ही विरोध

दीपेंद्र की सभा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का विरोध करना अखरा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के विरोध पर कांग्रेसियों में ही विरोध

रेवाड़ी : कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की रेवाड़ी जिले में आयोजित सभा में पूर्व मंत्री जगदीश यादव द्वारा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर कटाक्ष करना कार्यक्रम के आयोजक अनिल पाल्हावास को अखर गया। दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में जब अनिल ने विरोध जताते हुए मंच संचालन कर रहे दीवान सिंह चौहान को पूर्व मंत्री जगदीश यादव के पास भेज दिया जब जगदीश यादव को ऐसा न करने के लिए कहा गया तो वह भी गुस्से में आ गए। बता दे की पूर्व मंत्री जगदीश यादव हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। पूर्व मंत्री जगदीश यादव को भाजपा के सीनियर नेता राव इंद्रजीत सिंह का विरोधी माना जाता है। आयोजक व पूर्व मंत्री जगदीश यादव के बीच हुई तकरार के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व मंत्री जगदीश यादव व आयोजक अनिल पहलावास दोनों कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। जहाँ पूर्व मंत्री जगदीश यादव को केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह का राजनीतिक घोर विरोधी माना जाता है तो अनिल पलावास को राव इंदरजीत सिंह का खास समर्थकों में गिनती होती थी। दीपेंद्र हुड्डा के सामने ही जगदीश यादव राव का विरोध कर रहे थे। वह एक-एक कर राव इंद्रजीत सिंह की खामियां गिना रहे थे। तभी अनिल तमतमा गए।यह है कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकर्ताओं को लुभाने के लिए ठुमके लगाने के लिए भी चर्चा में बनी हुई है। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से अनिल अपना राजनीतिक कद दिखाना चाहते थे। कांग्रेस को इस कार्यकर्ता सम्मेलन से बजाय फायदा होने के कुछ नुकसान ही हुआ है।

कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है यह इसका ताजा उदाहरण है। सूत्रों की माने तो  आयोजक अपने इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री जगदीश यादव को आमंत्रित ही नहीं करना चाहते थे लेकिन दीपेंद्र यादव के आदेश पर ही उन्हें कार्यकर्ता सम्मेलन में आने का न्योता दिया गया। इशारों मंच पर जब अनिल पाल्हावास की बोलने की बारी आई तो उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मंत्री को एक तरह से धमकी दे डाली उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी में ठेकेदार बने हुए हैं जो युवाओं को पार्टी में आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय आने पर इन ठेकेदारों का इलाज किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में  गुटबाजी चरम पर दिखाई दी।

इस मामले में रेवाड़ी के कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव नें पूर्व मंत्री जगदीश यादव का पूरा समर्थन किया है। विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र के दुर्भाग्य के लिए राव इंद्रजीत सिंह  ही दोषी है। अगर जगदीश यादव ऐसा कह रहे हैं तो इसमें कोई गलत नहीं है।