शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन के जरिए जगाधरी में किया जोरदार भव्य शक्ति प्रदर्शन

हजारों पन्ना प्रमुख हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दिया संगठन को मजबूत बनाने का मूल मंत्र, सफल आयोजन के लिए शिक्षा मंत्री कंवर पाल की थपथपाई पीठ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री कंवरपाल भी पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं, इन बड़े नेताओं के पन्ना प्रमुख बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश आएगा और इससे चुनाव में पार्टी को एक मजबूती भी मिलेगी-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आग और माथे पर बर्फ हो, यही भाजपा के कार्यकताओं के लिए जीत का मूलमंत्र है यह शब्द कहे शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल पूर्ण रूप से भाजपा संगठन से निकली राजनीति के स्वयंसेवक हैं, भाजपा का आदर्श संगठन है सत्ता नहीं-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन के जरिए जगाधरी में किया जोरदार भव्य शक्ति प्रदर्शन
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन के जरिए जगाधरी में किया जोरदार भव्य शक्ति प्रदर्शन
यमुनानगर -हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजक कंवरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी का जगाधरी विधानसभा स्तरीय भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन जगाधरी के सरस्वती पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भाजपा जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच, सांसद रत्नलाल कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा रहे। चेयरमैन रमेश चंद, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, भाजपा नेता निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, अध्यक्ष विपूल गर्ग, अध्यक्ष कल्याण सिंह, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल रहे। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के चित्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके व पुष्पांजलि अर्पित करके की गई, पन्ना प्रमुख समारोह शुरू होने से पहले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाते हुए नमन किया गया व इसके उपरांत सभी ने 40 फुट की स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जगाधरी विधानसभा स्तरीय भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है, पन्ना प्रमुख भाजपा का महत्वपूर्ण कार्यकर्ता होता है, जिसे मतदाता सूची के एक पन्ने के  वोटरों की जिम्मेदारी दी जाती है, वह मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख होता है, भाजपा पन्ना प्रमुख हर वोटर से मिल कर और फोन के द्वारा संपर्क करता है, जब तक उसके पन्ने का आखरी वोटर मतदान तक नहीं पहुंच जाता है उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती है। चुनाव शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद में हर पन्ना प्रमुख एक रिपोर्ट तैयार करता है, जिसके फीड बैक के आधार पर भाजपा महत्वपूर्ण निर्णय लेती है।

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मतदाता सूची के एक पन्ने को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के विधानसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख का मॉडल काफी सफल  रहा है इसलिए बीजेपी इस मॉडल पर गंभीरता से काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता अपना श्रेष्ठ दीजिए और दूसरे कार्यकर्ताओं से भी उनका श्रेष्ठ लीजिए यह विचार हरियाणा भाजपा का मर्म वाक्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के कितने नेताओं को फांसी हुई थी कांग्रेस ने देश के समक्ष हमेशा झूठा इतिहास प्रस्तुत किया है लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान को कांग्रेस ने भुला दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मेरे प्रिय कार्यकर्ता भाइयों और बहनों में आज दिल से आप सब से एक ही बात कहना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार काम कर रही है, हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आशीर्वाद मार्गदर्शन हमारे साथ है। राष्ट्र सेवा के सब कार्यों को ठीक से चलाने के लिए हमें भाजपा कार्यकर्ताओं का साथ हर गांव और वार्ड में चाहिए, अटल जी उदीयमान भारतीयता के गायक है, राष्ट्रीयता के नायक हैं, संस्कृति के वाहक हैं। उनकी रचनाओं में राष्ट्र की आत्मा है, सभ्यता का गौरव है।
बीजेपी प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारी चुनावी रणनीति में कार्यकर्ता सबसे अहम होते हैं। पन्ना प्रमुखों के जरिए हम हर वोटर तक पहुंचते हैं। इससे पार्टी को लेकर फीडबैक भी मिल जाता है। अगर किसी के मन में पार्टी को लेकर गलत धारण है तो उससे बात कर उसे दूर करने की कोशिश भी की जाती है, हम तकनीक का जितना इस्तेमाल करते हैं उतना ही बेसिक्स पर भी फोकस रहता है। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी ने विकास के लिए नई दृष्टि, नई दिशा व नई व्यवस्था दी।

भाजपा जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच ने कहा कि चुनाव के वक्त कई जगह कॉल सेंटर भी बनाए जाते हैं, जिससे सारे पन्ना प्रमुखों से संपर्क में रहें और चुनावी रणनीति जिस तरह तैयार की गई है वह सही से लागू हो सके। भारत ने पुन: सोने की चिडिय़ा बनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत माता एक बार फिर से अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही हैं और विश्वगुरु के पथ पर अग्रसर हो रही हैं। हरियाणा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पन्ना प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख पन्ना मतलब पेज यानी वोटर लिस्ट का एक पेज, इसके लिए बीजेपी ने जगाधरी विधानसभा में पन्ना प्रमुख बनाए है। वोटर लिस्ट के हर पेज के लिए बीजेपी का एक कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनाया गया है,भाजपा पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी अपने पन्ने में दर्ज वोटर्स से संपर्क करने की होती है। वह यह सुनिश्चित करते हैं कि ये सभी वोटर्स पोलिंग के दिन वोट डालने पोलिंग बूथ जाएं। साथ ही इनसे संपर्क कर इन्हें बीजेपी का पक्ष बताने और बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए मनाने की जिम्मेदारी भी पन्ना प्रमुख की होती है। उन्होंने कहा कि पोलिंग वाले दिन भी बीजेपी हर पन्ना प्रमुख से चेक करती रहती है कि उनकी जिम्मेदारी वाले पन्ने से कितने लोग वोट डालने गए। पोलिंग के दिन सुबह से ही पन्ना प्रमुखों का काम होता है कि वह फोन कर या किसी और माध्यम से अपने पन्ने के वोटर्स को याद दिलाएं कि उन्हें वोट करने जाना है। भाजपा पन्ना प्रमुख इस लिस्ट को अपडेट करते हैं कि कितने लोग वोट डालने गए। बीजेपी इसके जरिए हर वोटर तक पहुंचने की कोशिश करती है। सुनिश्चित करती है कि कम से कम उसके समर्थक वोटर्स तो जरूर वोट डालने जाएं। 
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है ऐसे में कोशिश ये रहती है कि सिर्फ पौधे की पत्तियों में ऊपर से ही पानी न डाला जाए उसको जड़ों से सींचा जाए। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और निश्चित रूप से अगर बड़े पदाधिकारी, नेता भी पन्ना प्रमुख के रूप में ऐसा करते हैं तो इससे अच्छा संदेश जाता है। मेरे कार्यकर्ता मेरा परिवार है, मैं एक बार फिर कहता हूं कि अगर आप दृढ़ निश्चय कर लो कि मुझे मेहनत करके भाजपा में आगे बढऩा है तो आपको मेहनत करके आगे बढऩे से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्तिगत या पारिवारिक दृष्टिकोण से सोचने की कोई गुंजाइश नहीं है जो नीचे से ऊपर उठकर सोचता है पार्टी उसे बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी दे देती है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पार्टी उन्हें इतने उच्च पद पर सुशोभित करेगी, ऐसे ही पन्ना प्रमुख भी अपने आप को सी.एम. व पी.एम. से कम नहीं समझे क्योंकि सीएम  या पीएम या कोई भी उच्च पद भी भाजपा पार्टी के लिए भी एक जिम्मेदारी है।
सांसद रत्नलाल कटारिया ने कहा कि मोदी सरकार में भारत देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा है, मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है, मोदी सरकार की विदेश नीति के हर और चर्चे हैं भारत जी 20 का अध्यक्ष बना है, हरियाणा में मनोहर सरकार अच्छा कार्य कर रही है।