कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर सीपी जोशी के जड़े कटाक्ष

कहा, पहले राजस्थान में दो लोगों को जोड़ कर तो दिखाओ

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर सीपी जोशी के जड़े कटाक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्राको लेकर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सांसद चंद्रपकाश जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारत जोड़ोकी बात करने वाले पहले ‘‘राजस्थान में दो लोगों को तो जोड़ लें’’। उनका इशारा राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच गतिरोध की ओर था। चित्तौडग़ढ़ से लोकसभा सदस्य जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए यह टिप्पणी की। जो कांग्रेस की सरकारें 60 वर्षों में नहीं कर सकी वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने करके दिखा दिया है जो तप और तपस्या के जरिये संभव हुआ है। जोशी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले दिनों संपन्न हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्राका हवाला देते हुए कटाक्ष किया, ‘‘आप भारत जोडऩे के लिए निकले हैं। पहले राजस्थान में दो लोगों को तो जोडक़र दिखा दें।’’ उन्होंने देश के विभाजन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आपने प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए भारत को बांट दिया, आप भारत जोडऩे की बात करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि जेएनयू में भारत को तोडऩे का नारा लगाने वालों के साथ खड़े होने वाले भारत जोडऩे की बात करते हैं। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राजस्थान भ्रष्टाचार, व्यभिचार और प्रश्नपत्र लीक में नंबर एक है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले अभिभाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘2014 से हम मातृभूमि, मातृशक्ति और मातृभाव को देख रहे हैं।’’

जोशी ने कहा, ‘‘त्रेता युग में माता शबरी भगवान राम का स्वागत कर रही थीं। जब राष्ट्रपति महोदया संसद आईं तो ऐसा लगा कि प्रभु राम माता शबरी का स्वागत करने के लिए खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का गौरव मिला है। जी-20 का हमारा मंत्र वसुधैव कुटुम्बकमका है।’’ भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘2014 से पहले कभी 2जी होता था, 3जी होता था, कोई टेलीफोन के तार, तो कोई आदर्श सोसायटी के मकान तो कोई कोयला खा जाता था। लेकिन यह सरकार घोटाले की नहीं, बल्कि स्वाभिमान की सरकार है।’’ जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी मिटाने का वादा किया, लेकिन गरीबी मिटाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मोबाइल के माध्यम से योजनाओं को जोड़ा। कई योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में आने लगा।’’ भाजपा सांसद ने कहा कि इस सरकार ने ‘‘गरीब को गणेश’’ मानकर काम किया है तथा किसानों और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘इस सरकार के काम के कारण ही लोग कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है।