हम सभी को श्री गुरू रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए- कर्णदेव कांबोज

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने सभी को उस महान आत्मा के जीवन से परिचित करवाया।

हम सभी को श्री गुरू रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए- कर्णदेव कांबोज

रादौर- पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने रविवार को रादौर, गुमथला, बापौली, चमरोड़ी, छारी, छारी माजरा, जुब्बल, रेतगढ़, अकबरपुर, कांसापुर, खजूरी व उन्हेड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में श्री गुरू रविदास जी को नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने सभी को उस महान आत्मा के जीवन से परिचित करवाया। सभी को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला सचिव जगदीश बब्बर, विक्रम, सुभाष, सरपंच प्रवीण, प्रधान ऋषिपाल, सरपंच जुब्बल मुकेश, सरपंच चमरोड़ी, सरपंच उन्हेड़ी मोहित, सरपंच खजूरी अज्ञा राम, सरपंच अकबरपुर अमन, प्रधान अमृतपाल, प्रधान बलदेव, प्रधान सतीश, पवन आदि मौजूद रहे।