कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने पार्टी कार्यालय में फहराया तिरंगा, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के समाप्न कार्यक्रम के तहत किया ध्वजारोहण

कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण
कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण
कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

चंडीगढ़:- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरु की थी। 3970 किलोमीटर, 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए 30 जनवरी 2023 को यह यात्रा श्रीनगर में सामपन हुई। राहुल गांधी ने सुबह 10 बजे जम्मू-कश्मीर के पीसीसी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और पार्टी की तरफ से ब्लॉक एवं जिला स्तर व प्रदेश कार्यालयों पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ ध्वजारोहण करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 76वें बलिदान दिवस पर बापू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सुद्धा भारद्वाज, पूनम चौहान, सुनीता शर्मा, संजीव भारद्वाज, उपिंद्र आहलूवालिया, सुल्तान सिंह ढूल, आर.के कक्कड़, कुलदीप गर्ग, जोगिन्द्र बाल्मिकी, राजेंद्र नंबरदार और प्रदेश पार्टी कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।