आप पार्टी की ओर से झंडा लगाओं गांव स्तर पर अभियान चलाया गया

उन्होंने ग्रामीणों को आप पार्टी की नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया। आप पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी पार्टी है।

आप  पार्टी की ओर से  झंडा लगाओं गांव स्तर पर अभियान चलाया गया

रादौर -आम आदमी पार्टी की ओर से झंडा लगाओं अभियान के तहत आप नेता सतीश शर्मा धौडंग के नेतृत्व में गांव सांगीपुर में कार्यकर्ता के घरों की छतों पर पार्टी का झंडा लहराया। इस अवसर पर आप नेता सतीश शर्मा धौडंग बताया कि पार्टी की ओर से गांव स्तर पर अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों की छतों पर पार्टी का झंडा लगायेंगे। वहीं जनता को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को आप पार्टी की नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाया। आप पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने जो कहकर दिखाया, वह करके दिखाया है। जिससे आम जनता खुश है। आने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी प्रदेश में सरकार बनायेगी।