बजट सत्र के दौरान योगी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना

अखिलेश ने मंत्री सुरेश खन्न से पूछा, अपने अमेरिका की सडक़ों पर सांड देखा क्या?

बजट सत्र के दौरान योगी सरकार पर अखिलेश ने साधा निशाना

लखनऊ- उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्री ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिए कई देश जाकर घूम आए। लेकिन क्या कहीं सांड़ दिखा क्या। उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की तरफ मुखातिब होते हुए पूछा कि आपने अमेरिका की सडक़ों पर सांड़ देखा क्या?

अखिलेश यादव ने बीजेपी नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा, निवेश लाने के लिए कितने देश गए आप लोग। क्या किसी देश मे सडक़ पर साँड दिखा क्या, वित्त मंत्री बताएं। अमेरिका की सडक़ों पर सांड़ दिखा क्या? अखिलेश के यह कहते ही सदन में ठहाके लगने लगे। खुद सीएम योगी भी खिलखिलाते नजर आए। वहीं सुरेश खन्ना गंभीर अवस्था में बैठे रहे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कितनों की जान गई। कई महत्वपूर्ण लोगों का ऐक्सिडेंट हो गया। सीएम द?्तर के अफसर के परिवार के सदस्य का ऐक्सिडेंट हुआ, मौत हो गई। यूपी में सबसे ज्यादा जान जा रही है। जानवरों की वजह से कितनों की जान गई। हम टेबल करेंगे और 10 लाख की मदद की मांग करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा, कमाल का स्टेट है। बस साँड ही साँड दिख रहे हैं। राजधानी में सांड़ दिख रहे हैं बताइए। पीएम की बात पर जनता ने भरोसा किया। लेकिन सांड की संख्या बड़ गई। अखिलेश ने इसके अलावा सरकार के तमाम दावों के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए क्रेडिबिलिटी पर सवाल भी उठाया।