डूबते प्लाईवुड व बर्तन उद्योग के लिए इस बजट में कुछ नही - ललित त्यागी

पुढ़ापा पेंशन 2014 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में 3000 करने का दावा करने वाली खट्टर सरकार अब 8 साल पूरा होने पर भी 2750 ही कर रही है।

डूबते प्लाईवुड व बर्तन उद्योग के लिए इस बजट में कुछ नही - ललित त्यागी
यमुनानगर-आम आदमी पार्टी जिला नेता ललित त्यागी ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट को आगामी चुनावी बजट बताया। ललित त्यागी ने कहा की यमुनानगर एक औद्योगिक नगरी है मुख्यमंत्री ने डूबते प्लाईवुड व बर्तन उद्योग को कुछ राहत नही दी इस बजट में। इन उद्योगों पर लगभग जिले में 2 लाख मजदूर आश्रित है अगर ये उद्योग यहां से पड़ोसी राज्यों में जाते है तो आप समझ सकते है की जिले की क्या हालत होगी। बीजेपी द्वारा आयोजित प्रगति रैली में फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने की बात थी उसका भी कही जिक्र नहीं किया गया इस बजट में। पुढ़ापा पेंशन 2014 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में 3000 करने का दावा करने वाली  खट्टर सरकार अब 8 साल पूरा होने पर भी 2750 ही कर रही है। त्यागी ने आगे कहा किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने वालो ने इस बजट में कुछ नही दिया किसानों को भी। खोगले दावे वाला बजट रहा यमुनानगर जिले उद्योगपतियों, मजदूरों व किसानों के लिए के लिए।