आदिबद्री सरस्वती कुंड में 21 कुंडीय हवन यज्ञ के मंत्रौच्चारण से होगा सरस्वती महोत्सव 2023 का आगाज: धुमन

बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने भाजपा नेता आत्म प्रकाश मनचंदा, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता धर्मवीर डागर, महेश कुमार से महोत्सव को लेकर चर्चा की।

आदिबद्री सरस्वती कुंड में 21 कुंडीय हवन यज्ञ के मंत्रौच्चारण से होगा सरस्वती महोत्सव 2023 का आगाज: धुमन

कुरुक्षेत्र- हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपायध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि सरस्वती महोत्सव 2023 का आगाज आदिबद्री सरस्वती कुंड में 21 कुंडीय हवन यज्ञ से होगा। इस साल सरस्वती महोत्सव 2023 का आयोजन 25 व 26 जनवरी को किया जा रहा है। इस महोत्सव के शैड्यूल के अनुसार 25 जनवरी को आदिबद्री व 26 जनवरी को पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने भाजपा नेता आत्म प्रकाश मनचंदा, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता धर्मवीर डागर, महेश कुमार से महोत्सव को लेकर चर्चा की। उपाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से 25 व 26 जनवरी को सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन बसंत पंचमी को लेकर किया जाता है। इस महोत्सव का शुभारंभ आदिबद्री सरस्वती उद्गम स्थल से किया जाएगा। यहां पर 25 जनवरी को करीब 11 बजे 21 कुंडीय हवन यज्ञ से महोत्सव के कार्यक्रमों का आगाज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ के साथ श्लोक एंव मंत्रौच्चारण का कार्यक्रम भी होगा। 25 जनवरी को 12 बजे बच्चों की पेटिंग व ड्राईंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की थीम भी सरस्वती पर आधारित होगा। इसके बाद 1-30 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा और 2.30 बजे पौधारोपण कार्यक्रम होगा। इस के बाद सरस्वती धद्गम स्थल पर पैदल यात्रा की जाएगी तथा सायं 5 बजे आरती के साथ पहले दिन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

उपाध्यक्ष ने कहा कि 26 जनवरी को पिहोवा सरस्वती तीर्थ स्थल पर सरस्वती महोत्सव का कार्यक्रम होगा। यहां पर दोपहर 12.30 बजे बच्चों की पेटिंग व ड्राईंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की थीम भी सरस्वती पर आधारित होगा। 26 जनवरी को 1.30 बजे 21 कुंडीय हवन यज्ञ से महोत्सव के कार्यक्रमों का आगाज किया जाएगा और 2 बजे भंडारे का आयोजन होगा। इस महोत्सव का समापन सायं 5 बजे होगा। इस समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ सरस्वती आरती होगी। इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगें। सभी के सांझे प्रयासों से सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा।