इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हमला, तीन की मौत

हमला दक्षिण क्विटो के नुएवा अरोरा स्थित एक ब्यूटी सैलून में हुआ

इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में हमला, तीन की मौत

क्विटो : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में सशस्त्र हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात घटित हुयी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार यह हमला स्थानीय समयानुसार हमला रात 8 बजे के बाद दक्षिण क्विटो के नुएवा अरोरा स्थित एक ब्यूटी सैलून में हुआ।

पुलिस ने ट्वीट किया कि दो वाहनों में छह संदिग्ध आए थे। पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी। देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर क्विटो में हाल के हफ्तों में शहर के विभिन्न हिस्सों में गोलीबारी की कई घटनाएं घटित हुई हैं।