सेवा संत शिरोमणि पंडित संत निश्चल सिंह जी महाराज का जन्म दिवस मनाया गया

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों द्वारा सहज पाठ किया गया तथा जगाधरी स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर शब्द कीर्तन तथा बुजुर्गों को उपहार एवं तुलसी के पौधे भेंट किए गए।

सेवा संत शिरोमणि पंडित संत निश्चल सिंह जी महाराज का जन्म दिवस मनाया गया

यमुना नगर - गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज एवं गुरु नानक गर्ल्स स्कूल तथा संत निश्चल सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन में धूमधाम से जन्मदिवस मनाया गया। तीनों संस्थानों में पंडित संत निश्चल सिंह जी के जीवन दर्शन और शिक्षा ऊपर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों द्वारा सहज पाठ किया गया तथा जगाधरी स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर शब्द कीर्तन तथा बुजुर्गों को उपहार एवं तुलसी के पौधे भेंट किए गए। गुरु नानक गर्ल्स स्कूल एवं संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी पंडित संत निश्चल सिंह जी की के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए।

इस कार्यक्रम में इन संस्थानों के जनरल सेक्रेटरी सरदार मनोरंजन सिंह साहनी ने सभी प्राध्यापकों एवं बच्चों से संत निश्चल सिंह जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की और कॉलेज की डायरेक्टर डॉ बरिंदर गांधी एवं प्राचार्य गुरिंदरजीत कौर तथा संत निश्चल सिंह कॉलेज आफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ इंदु शर्मा एवं गुरु नानक गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल परम दीपिका सेठी ने संत जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और सभी विद्यार्थियों से सेवा पंथ के निर्देशों का पालन करने की नसीहत दी।

पंडित संत निश्चल सिंह जी महाराज द्वारा यमुनानगर में कई शिक्षण संस्थानों को जन्म दिया जिसमें गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज गुरु नानक गर्ल्स स्कूल तथा उनके पावन स्मृति में संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन की स्थापना की गई जो हजारों बच्चों को प्रतिवर्ष कर शिक्षित रहा है खासतौर से लड़कियों की शिक्षा के प्रति पंडित संत निश्चल सिंह जी महाराज बहुत पहले से ही संवेदनशील थे उनका यही कहना था कि शिक्षित लड़कियां दो घरों को रोशन करती हैं।