भाजपा आवारा कुत्तों के प्रति सम्मान बहाल करने को लेकर समर्पित है: विजय गोयल

गोयल ने कहा कि ‘सेंटर फॉर स्ट्रे डॉग प्रॉब्लम्स’ आवारा कुत्तों के कारण उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने

भाजपा आवारा कुत्तों के प्रति सम्मान बहाल करने को लेकर समर्पित है: विजय गोयल

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय गोयल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी आवारा कुत्तों के प्रति सम्मान बहाल करने को लेकर समर्पित है। भाजपा नेता ने कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और मुआवजे के महत्व पर जोर दिया।

गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आवारा कुत्तों के लिए समर्पित उनके नए मंच ‘सेंटर फॉर स्ट्रे डॉग प्रॉब्लम्स’का उद्देश्य जनता से समर्थन जुटाना है।

 

गोयल ने कहा कि ‘सेंटर फॉर स्ट्रे डॉग प्रॉब्लम्स’ आवारा कुत्तों के कारण उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने, सार्वजनिक सुरक्षा और आवारा कुत्तों के साथ मानवीय व्यवहार पर ध्यान केंद्रित करता है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य आवारा कुत्तों के प्रति सम्मान बहाल करना है और साथ ही उनकी बढ़ती संख्या से उत्पन्न चुनौतियों का सक्रिय तरीके से समाधान तलाशना है।