फैमिली आईडी का सहारा लेकर भाजपा सरकार बुजुर्गों की पेंशन व गरीबों के राशन कार्ड काट रही है : मेवा सिंह

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत अनेक गांवों में पोस्टर वितरित

फैमिली आईडी का सहारा लेकर भाजपा सरकार बुजुर्गों की पेंशन व गरीबों के राशन कार्ड काट रही है : मेवा सिंह
फैमिली आईडी का सहारा लेकर भाजपा सरकार बुजुर्गों की पेंशन व गरीबों के राशन कार्ड काट रही है : मेवा सिंह

बाबैन-  लाडवा के विधायक मेवासह ने कहा है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही ह। सरकार द्वारा तानाशाही दिखाकर देश के संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से देश की जनता अब तंग आ चुकी है। सत्ता में आने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी लेकिन आज किसान की आमदनी दोगुनी करने की बजाए सरकार ने किसानों के खर्च को दोगुना कर दिया है। डीएपी के दाम बढा दिए गए और किसानों को यूरिया ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेलों के दाम पहले से आधे हो जाने के बावजूद भी पैट्रोल व डीजल के दामों को लगातार बढ़ता जा रहा है जिस कारण महंगाई बढ़ती ही जा रही है।


मेवा हल्का लाडवा के गांवों में कांग्रेस केे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान बेरथला, बुहावी, भूखड़ी, रामनगर, पटाकमाजरा, झंडौला सहित अनेक गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जयपाल पांचाल, रोहित शर्मा जालखेेड़ी, संजीव भूखड़ी, रामपाल सनी, भगवंत विर्क, संजीव चोपड़ा, नैब कश्यप, माम चन्द प्रजापत, श्याम लाल, अंग्रेज गुहण, परमिन्द्र जालखेड़ी जरनैल सिंह डूडा के अलावा अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बहुत ऊंचाई तक पहुंचाया। कांग्रेस ने उस समय देश को संभाला था जब देश में कुछ भी नहीं बनता था। आज पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी का ये हाल हैं कि प्रदेश के युवा रोजगार ने मिलने के कारण बारहवीं के बाद कॉलेज में दाखिला लेने की बजाए विदेशों की ओर अपना रुख कर रहे हैं। फैमिली आईडी का सहारा लेकर भाजपा सरकार बुजुर्गों की पेंशन व गरीबों के राशन कार्ड काट रही है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई और अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम राहुल गांधी के संदेश और कांग्रेस की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही से जनता परेशान है और देश व प्रदेश की सता में बदलाव चाह रही है। मेवा सिंह ने कहा कि जनता ने अब कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है, आने वाला समय कांग्रेस का है।