आने वाली पीढिय़ों को सुनहरा भविष्य देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत - निगम आयुक्त

सेक्टर-23 में चलाया स्वच्छ भारत अभियान, रोपे विभिन्न किस्मों के 100 पौधे, पौधरोपण अभियान में पर्यावरण मित्रों व आमजन के साथ-साथ नगर निगम के कर्मचारियों ने लिया बढ़ चढक़र भाग

आने वाली पीढिय़ों को सुनहरा भविष्य देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत - निगम आयुक्त
आने वाली पीढिय़ों को सुनहरा भविष्य देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत - निगम आयुक्त
सोनीपत । स्वच्छ भारत अभियान के तहत पर्यावरण मित्र मंडली ने सेक्टर-23 में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाइंट कमिश्नर अंकिता वर्मा पहुंची। दोनों अतिथियों ने पौधरोपण करते हुए उपस्थित आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न किस्मों के 100 पौधे रोपे गए। इनमें बरगद, पीपल, नीम, आम, बेल पत्तर, जामुन आदि पौधे शामिल थे। इस पौधारोपण अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया और पौधे लगाए।
नगर निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने सभी को पौधरोपण के महत्व से अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जिसे सिर्फ अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही सुधारा जा सकता है। जितने अधिक पौधे होंगे, हमारा वातावरण उतना ही अधिक शुद्ध और स्वच्छ होगा। इसलिए आने वाली पीढय़िों को सुनहरा भविष्य देने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना जरूरी है। उन्होंने सभी को पौधरोपण करने के साथ ही स्वच्छता रखने के लिए भी प्रेरित किया।
इस दौरान नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर अंकिता वर्मा ने भी सभी को पौधरोपण व स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी को ऑक्सीजन का महत्व पता चल ही गया होगा। ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से मिलती है। इससे न सिर्फ हरियाली बढ़ेगी, अपितु बिगडऩे पर्यावरण को भी सुधारा जा सकता है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण मानव जाति पर बढ़ते खतरे को भी रोकने का एकमात्र उपाय पौधरोपण ही है। इसलिए सभी को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
उप-निगम आयुक्त हरदीप सिंह ने सभी को पौधे लगाने व स्वच्छता बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खुद भी पौधे लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। हमारी तरफ से किया गया सार्थक प्रयास ही आने वाली पीढय़िों को सुनहरा कल दे सकता है।
स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर एवं ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने कहा कि मानव जाति ने औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रकृति की तरफ ध्यान देना कम कर दिया है। अगर ऐसा ही चलता गया तो हमारी मानव जाति के लिए बड़ा खतरा है। इसे समझते हुए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने सभी को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित किया। अभियान के अंत में ब्रांड एंबेसडर देवेंद्र सूरा ने सभी अतिथियों को पक्षियों के संरक्षण के लिए घोंसले, पानी के कसोरे व तुलसी के पौधे भेंट किए।