महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्टी का आयोजन

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ कुमार गौरव जी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया

महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्टी का आयोजन
महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्टी का आयोजन
महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्टी का आयोजन

यमुनानगर-गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में आज महिला सशक्तिकरण  विषय पर संगोष्टी का आयोजन जमना ऑटो इंडस्टीज के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्यअतिथि श्रीमती  इंदुपाल कौर (चेयरमैन, पंजाब यूनिवर्सिटी), सम्मानीय अतिथि  श्रीमती मंजू सिंह रावत, डॉक्टर कंचन कोहली, श्रीमती संयम मराठा (हेड सीएसआर जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड), मुख्य वक्ता श्रीमती कमला पाठक, डॉक्टर नीलू सूद, डॉक्टर मोनिका गुलाटी, श्रीमती  पूनम गुप्ता,  संस्था संस्थान के वाइज प्रेजिडेंट सरदार मेजर आर आस भट्टी, डॉ कुमार गौरव (प्रिंसिपल, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, यमुना नगर) द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ कुमार गौरव जी ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं कॉलेज की सूक्ष्म रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यअतिथि श्रीमती इंदुपाल कौर जी ने उपस्थित विद्यार्थिओं और  शिक्षाको को प्रेरित करते  हुए कहा  आज विश्वभर में महिलाओं को उनके अधिकार देकर  महिला सशक्तिकरण, लौकिक न्याय प्रदान  करने के साथ साथ बौद्धिक सम्पदा अधिकार दिए जाने की जरुरत हैं।


श्रीमती संयम मराठा ने संबोधित करते हुए कहा कि 8 राज्यों में जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तरफ से समाज कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं इसमें महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुख्य हैं। संस्था संस्थान के वाइज प्रेजिडेंट ने सभी उपस्थित जनो को प्रेरित करते हुए कहा कि महिला पुरुष  के भेदभाव को ख़त्म कर हमे अपने देश को आगे बढ़ाना  है।  डॉक्टर नीलू सूद ने अपने विचार प्रकट कटे हुए कहा कि आज देश भर महिलाये नए नए रिसर्च करके आगे बढ़ रही है और अपने देश के विकास में साहक है।  अंत में  डॉ कुमार गौरव  द्वारा आए हुए समस्त जनगण का धन्यवाद किया।  सरदार रणदीप सिंह जोहर अध्यक्ष, शासी निकाय गुरु नानक खालसा ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस यमुनानगर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम देश के उज्वल भविष्य  के लिए जरुरी है।