धनखड़ ने दी चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की बधाई

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री धनखड़ ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि देश की अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में की गई प्रगति को प्रदर्शित करती है।

धनखड़ ने दी चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की बधाई

नयी दिल्ली  - उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री धनखड़ ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि देश की अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में की गई प्रगति को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, " चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए इसरो की टीम को बधाई। भारत की शानदार अंतरिक्ष यात्रा में यह मील का पत्थर हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।"