इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी द्वीप में भूकंप के झटके

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी द्वीप में भूकंप के झटके

जकार्ता : इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत के तट पर गुरुवार तड़के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गये। इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार बुधवार देर रात करीब 12:01 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र तालुद द्वीप समूह के 41 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में समुद्र तल से 32 किलोमीटर की गहराई में था।