विश्व कप में इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन जारी

श्रीलंका के खिलाफ 156 रन पर सिमटी पूरी टीम

विश्व कप में इंग्लैंड का खराब प्रदर्शन जारी

बंगलूरू : विश्व कप के 25वें मैच में गत विजेता इंग्लैंड के सामने श्रीलंका की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों ने इस टूर्नामेंट में अब तक चार-चार मैच खेले हैं। दोनों को ही एक-एक जीत मिली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 156 रन बनाए हैं। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 156 रन पर सिमट गई है। 2019 में विश्व विजेता बनने वाली टीम के लिए यह विश्व कप बेहद खराब रहा है। इस मैच में भी यह टीम 33.2 ओवर ही खेल पाई। सबसे ज्यादा 43 रन बेन स्टोक्स ने बनाए। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 30 और डेविड मलान ने 28 रन बनाए। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया। 147 रन पर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा है। आदिल राशिद दो रन बनाकर रन आउट हुए। श्रीलंकाई विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने अपनी चतुराई से टीम को विकेट दिलाया। वाइड गेंद पकडऩे के बाद उन्होंने देखा कि दूसरे छोर पर बल्लेबाज राशिद क्रीज से बाहर घूम रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए मेंडिस ने अपने ग्लव्स उतारे और सटीक थ्रो के साथ गिल्लियां बिखेर दीं। उनकी समझदारी ने श्रीलंका को विकेट दिलाा।

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की हालत खराब है। 17 ओवर में उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। कप्तान जोस बटलर का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। वह 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। बटलर को लहिरू कुमारा ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। इंग्लिश कप्तान ने छह गेंद पर आठ रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए लियाम लिविंगस्टोन भी फेल हो गए। लिविंगस्टोन छह गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुमारा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट रन आउट हो गए। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर वह एक रन लेना चाहते थे। रूट अपने क्रीज से आगे बढ़ चुके थे। नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े जॉनी बेयरस्टो भी कुछ कदम आगे बढ़ें लेकिन वह रुक गए। उन्होंने रूट को वापस लौटने के लिए कहा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रूट ने 10 गेंद पर तीन रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में दो विकेट पर 59 रन है। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।