जापान में वोट खरीदने के आरोप में पूर्व उप न्याय मंत्री गिरफ्तार

सत्तारुढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) से जुड़े 52 वर्षीय विधायक

जापान में वोट खरीदने के आरोप में पूर्व उप न्याय मंत्री गिरफ्तार

टोक्यो :  जापान के पूर्व वरिष्ठ उप न्याय मंत्री मिटो काकीजावा को टोक्यो वार्ड के मेयर चुनाव में वोट खरीदने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोजकों ने यह जानकारी दी।

सत्तारुढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) से जुड़े 52 वर्षीय विधायक पर टोक्यो के कोटो वार्ड के अप्रैल मेयर चुनाव में यायोई किमुरा को जीतने में मदद करने के लिए लगभग 26 लाख येन (18 हजार अमेरिकी डॉलर) का इस्तेमाल करने का संदेह है। टोक्यो जिला लोक अभियोजक कार्यालय के अनुसार, यह भुगतान वोट खरीदने का प्रयास माना जाता है।

यह पता चला है कि काकीज़ावा के कार्यालय ने विधायक के निर्देशानुसार कोटो वार्ड विधानसभा सदस्यों को नकद राशि दी, और किमुरा के चुनाव अभियान कर्मचारियों को पारिश्रमिक दिया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार काकीजावा ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि विधानसभा सदस्यों को भुगतान अप्रैल में हुए वार्ड विधानसभा चुनाव से पहले उनके पारंपरिक मध्य-अभियान योगदान थे और वोट खरीदने का उनका कोई इरादा नहीं था।

किमुरा की टीम को अपने चुनाव अभियान के लिए भुगतान किए गए ऑनलाइन विज्ञापनों का उपयोग करने की सिफारिश करने की बात स्वीकार करने के बाद काकीज़ावा ने अक्टूबर में वरिष्ठ उप न्याय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजनीतिक दलों के बजाय विशिष्ट उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन भुगतान किए गए विज्ञापन चुनाव कानून द्वारा निषिद्ध हैं। अभियोजकों ने उनके कार्यालयों पर छापा मारा तो विधायक ने 14 दिसंबर को एलडीपी भी छोड़ दी।