जालंधर के पूर्व महापौर सुरिंदर महे का निधन

सुरिंदर महे एक साल से अधिक समय पहले कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में चले गए थे। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में करतारपुर से भाजपा के उम्मीदवार थे।

जालंधर - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे का लंबी बीमारी के पश्चात सोमवार को निधन हो गया।

सुरिंदर महे एक साल से अधिक समय पहले कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में चले गए थे। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में करतारपुर से भाजपा के उम्मीदवार थे।

परिवारिक सूत्रों अनुसार महे का अंतिम संस्कार 16 मई को माडल टाऊन शमशान घाट पर किया जाएगा।