हरजोत सिंह बैंस ने नंगल फ्लाईओवर का कार्य दो पाली में करने का दिया आदेश

बैठक के दौरान पंजाब राज्य के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की ओर से नंगल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी द्वारा अपनाई गई धीमी रफ्तार के लिए अधिकारियों को फटकार लगायी

हरजोत सिंह बैंस ने नंगल फ्लाईओवर का कार्य दो पाली में करने का दिया आदेश

चंडीगढ़ - पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी कार्य को दो पाली में करने का आदेश दिया। श्री बैंस यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी साप्ताहिक प्रगति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक के दौरान पंजाब राज्य के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की ओर से नंगल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी द्वारा अपनाई गई धीमी रफ्तार के लिए अधिकारियों को फटकार लगायी। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को चेताया की अगर अब निश्चित समय सीमा में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मुकम्मल नहीं हुआ तो कंपनी के खि़लाफ़ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी और कंपनी को भविष्य में कोई टैंडर नहीं दिया जायेगा।

श्री सिंह ने इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को गौर से देखा और 23 जून, 2023 को अपने कार्यालय में नंगल फ्लाईओवर की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धी समीक्षा बैठक फिर से बुलाई है।

कैबिनेट मंत्री बैंस ने बैठक में उपस्थित उपजिलाधिकारी मनीषा राणा को निर्देश दिए कि नंगल शहर की सड़कों की मरम्मत कार्य में भी तेज़ी लाई जाये। इस बैठक में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पी.डब्ल्यू.डी. और निर्माण कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।