हरियाणा भाजपा ने की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां

श्री धनखड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नव दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे सभी दायित्यों का निष्ठा के साथ निर्वाह करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे

हरियाणा भाजपा ने की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां

चंडीगढ़ - हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को प्रदेश पार्टी संगठन में एक उपाध्यक्ष, दो सचिव, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, पांच कार्यकारिणी सदस्य, चार जिला प्रभारी और तीन जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कीं।

श्री धनखड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नव दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे सभी दायित्यों का निष्ठा के साथ निर्वाह करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इन नियुक्तियों में पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता को प्रदेश उपाध्यक्ष, ईश्वर पलाका और रेनू डाबला को सचिव, सुनीता डांगी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हुकुमचंद यादव, भगवान दास कबीर पंथी, अजय बंसल, राकेश शर्मा और सुमित्रा चौहान को नियुक्त किया गया है। मुकेश गौड़ को रेवाड़ी, धर्मबीर मिर्जापुर को जींद, जवाहर सैनी को सोनीपत और संदीप जोशी को पानीपत जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री प्रीतम चौहान को रेवाड़ी, दयाराम यादव को महेंद्रगढ़ और रणबीर ढाका को रोहतक का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।