झारखंड उच्च न्यायालय के जज के बॉडीगार्ड की गोली लगने से मौत

बॉडीगार्ड ने आत्महत्या की है या फिर गलती से गोली चली है इस मामले की जांच पुलिस कर रही है

झारखंड उच्च न्यायालय के जज के बॉडीगार्ड की गोली लगने से मौत

रांची : झारखंड उच्च न्यायालय के एक जज के बॉडीगार्ड की गोली लगने से आज सुबह मौत हो गयी। बॉडीगार्ड की पहचान बलराम एक्का के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलराम एक्का को गोली लगने के बाद तुरंत उन्हें मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बॉडीगार्ड ने आत्महत्या की है या फिर गलती से गोली चली है इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। जांच के बादही कारणों का पता चल पायेगा।