पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी सत्ता पुलिस गठजोड़ का आतंक - बाबूलाल मरांडी

श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की तर्ज पर सत्ता पुलिस गठजोड़ के द्वारा राज्य को आतंकित करने का आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी सत्ता पुलिस गठजोड़ का आतंक - बाबूलाल मरांडी

रांची - भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य में व्याप्त सत्ता पुलिस प्रशासन के गठजोड़ से व्याप्त आतंक को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार की तर्ज पर सत्ता पुलिस गठजोड़ के द्वारा राज्य को आतंकित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की दुर्गति में सत्ताधारियों के साथ साथ वहां के कुछ अधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस-सत्ता गठजोड़ से किेये गये अत्याचार एवं आतंक से जुड़े छोटे-बड़े क़रीब एक दर्जन मामले की जाँच उच्च न्यायालय के आदेश से सीबीआई कर रही है। झारखंड भी इसी रास्ते पर है।

श्री मरांडी ने झारखंड के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आपने सत्ता के सह पर पाप करने वाले अधिकारियों का हश्र देख लिया है। कोई जमानत को तरस रहा है तो कोई जेल में तड़प रहा है। उनके परिवारवालों की क्या हालत होगी? यह बताने की ज़रूरत नहीं है।