जापान के ओगासावारा द्वीप समूह में 6.0 तीव्रता का भूकंप: जेएमए
मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:39 बजे लगभग 50 किमी की गहराई में आया
![जापान के ओगासावारा द्वीप समूह में 6.0 तीव्रता का भूकंप: जेएमए](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202405/image_750x_664c49fc090e0.jpg)
टोक्यो : टोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में ओगासावारा द्वीप समूह के पास मंगलवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यह जानकारी जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने दी।
मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:39 बजे लगभग 50 किमी की गहराई में आया, जिसकी तीव्रता हाहाजिमा द्वीप में 7 के जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 4 मापी गई। मौसम एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।