झारखंड में मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप
पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर तनवीर अख्तर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
![झारखंड में मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202305/image_750x_6477484c52461.jpg)
रांची -रांची में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के संचालक तनवीर अख्तर खान पर एक मॉडल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने तनवीर पर धर्म परिवर्तन कराने और जबरन शादी करने का दबाव का आरोप लगाया है। यह आरोप मॉडल मानवी राज सिंह ने रांची के मॉडलिंग स्कूल संचालक तनवीर अख्तर पर लगाया है। मानवी बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। वह रांची के मॉडलिंग स्कूल में काम करती थी। उसने मुंबई के वर्सोवा थाना में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मॉडल की शिकायत के आधार पर तनवीर अख्तर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रांची भेज दिया है घटना रांची के गोंदा थाना क्षेत्र का है। गोंदा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस मामले को लेकर सिटी एसपी शुभांशु जैन ने आज बताया कि पुलिस टीम को मुंबई भेजा जाएगा। बयान और सबूत के आधार पर नियम के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।