चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आज दोहरा शतक लगाएंगे एमएस धोनी, रचेंगे इतिहास

एमएस धोनी आईपीएल में 200 वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आज दोहरा शतक लगाएंगे एमएस धोनी, रचेंगे इतिहास

नई दिल्ली : भारतीय टीम के सफलतम कप्तानों में शामिल और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज को जैसे ही मैदान पर उतरेंगे वैसे ही वो नया कीर्तिमान रच देंगे। एमएस धोनी आईपीएल में 200 वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। ये मुकाबला 12 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के घरेलू मैदान में खेला जाएगा। 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास के चुनिंदा कप्तानों में शामिल हैं जो लगातार किसी टीम के कप्तान बने हुए है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स चार बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती है। हालांकि चेन्नई से अधिक बार यानी पांच बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

धोनी को मिला फायदा

जानकारों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी लगातार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते आए है। उन्होंने लीग के 13 संस्करणों में से 11 में टूर्नामेंट के अंतिम चार चरण में सीएसके का नेतृत्व किया। इनमें से कुल पांच मौकों पर उपविजेता रही थी। महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 213 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की है। इनमें से वो 125 मुकाबले जीतने में सफल हुए है। उनके नेतृत्व में टीम 87 मुकाबलों में हारी है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। 58.96 का उनका जीत प्रतिशत उन्हें लंबे समय में आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाता है। 

बता दें कि उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के साथ कप्तान के रूप में एक सीजन किया था। पुणे की टीम वर्ष 2016 और 2017 में आईपीएल में अस्थायी रूप से उपस्थित थी। इस टूर्नामेंट में टीम 14 में से नौ मैच हार कर सातवें पायदान पर रही थी। उन्होंने अब तक 213 में से 199 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया है। 199 में से टीम ने 120 मुकाबलों में जीत और 78 में हार का सामना किया है। इसमें एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। कप्तान के रूप में सीएसके के साथ उनका जीत प्रतिशत 60.30 प्रतिशत है।

बता दें कि धोनी आईपीएल में एक बेहद कुशल बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने लीग इतिहास में 39.09 के औसत और 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 5,004 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सर्वश्रेष्ठ नाबाद 84 रनों की पारी खेली है इसके साथ 24 अर्धशतक बनाए हैं। ये मौका महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि 41 वर्ष की उम्र में संभवत: वो अपना अंतिम आईपीएल सीजन भी खेल रहे है।  चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो रुतुराज गायकवाड़ के तीन मैचों में 189 रनों के साथ शीर्ष फॉर्म में है। उनके साथी ओपनिंग बैट्समैन डेवोन कॉनवे के समर्थन पर भरोसा कर सकते हैं, जिनके साथ उन्होंने कई यादगार पारी खेली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 19 गेंद में अर्धशतक जडऩे वाले अजिंक्य रहाणे और अनुभवी अंबाती रायडू भी टीम को मजबूती देंगे।

इसके अलावा टीम में कई ऑलराउंडर हैं जो शानदार प्रदर्शन कर रहे है। बेन स्टोक्स, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, शिवम दूबे और राजवर्धन हैंगरगेकर अपनी चौतरफा क्षमताओं के साथ टीम को मजबूती दे रहे है। हालांकि अब तक ये तय नहीं है कि आज के मुकाबले में बेन स्टोक्स हिस्सा लेंगे या नहीं क्योंकि वो घुटने की समस्या से परेशान है। ये ऑलराउंडर सीएसके की गेंदबाजी में भी काफी मदद करते हैं, जिसमें मध्यम तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, सिसंडा मगाला भी शामिल हैं। तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गैरमौजूदगी सीएसके को काफी प्रभावित करेगी। हालांकि, स्पिनर महेश तीक्षणा की वापसी चार बार के चैंपियन के लिए एक बूस्टर है।