मुंबई: 12वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से महिला को मिली भर्ती

दमकल की कम से कम चार गाड़ियां व अन्य वाहन मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पा लिया

मुंबई: 12वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से महिला को मिली भर्ती

मुंबई :  अंधेरी इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में बुधवार रात को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट में रहने वाली 67 वर्षीय महिला को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब के समीप 14 मंजिला पर्ल रेजीडेंसी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब आठ बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि दमकल की कम से कम चार गाड़ियां व अन्य वाहन मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।