खेल विज्ञान पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस 14 से 15 दिसम्बर तक दिल्ली में होगी

पेफी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांफ्रेंस की पत्रिका का लोकार्पण कुश्ती जगत के विख्यात खिलाड़ी अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी संदीप मान और अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर ने किया

खेल विज्ञान पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस 14 से 15 दिसम्बर तक दिल्ली में होगी

नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के द्वारा खेल विज्ञान पर राष्ट्रीय स्तर की सातवीं कॉन्फ्रेंस का आयोजन 14 से 15 दिसंबर को प्रगति मैदान में स्पोर्ट्स इंडिया 2023 के साथ किया जायेगा। आज यहां पेफी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांफ्रेंस की पत्रिका का लोकार्पण कुश्ती जगत के विख्यात खिलाड़ी अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी संदीप मान और अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. पीयूष जैन ने बताया की हर वर्ष की भांति पेफी के द्वारा इस कांफ्रेंस का आयोजन प्रगति मैदान में स्पोर्ट्स इंडिया 2023 के साथ मिलकर किया जा रहा है जिसमें देश भर से खेल विज्ञानी, देश में खेलों के विकास में विज्ञान का योगदान पर चर्चा करेंगे और नई-नई रिसर्च फाइंडिंग के बारे में खिलाडिय़ों, खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों को जागृत किया जाएगा जिससे वह अपने खिलाडिय़ों की परफॉरमेंस बड़ा कर उन्हें मैडल के लिए तैयार कर सकें।

उन्होंने बताया की पूरे विश्व में खेल विज्ञान के क्षेत्र में क्रान्ति हुई है जिसका फायदा खिलाडिय़ों को मिल रहा है इसीलिए विकसित देश हमसे अधिक मैडल ला रहे है, अब हमारे देश में भी इस तरह की गतिविधियों की भी जरूरत है जिससे हमारे खिलाड़ी और अधिक मैडल ला सकें और निश्चित रूप से यह कांफ्रेंस खेल विज्ञान के जगत में एक मील का पत्थर साबित होगी।

अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी सुजीत मान और राजिव तोमर ने कहा कि खेल विज्ञान की खिलाड़ी के कौशल बढ़ाने में अहम् भूमिका होती है और हर खिलाड़ी के लिए यह एक महत्वपूर्ण विषय है जिसके द्वारा वह अपने कौशल में निखार लाकर विश्व स्तर पर अपने नाम कमा सकता है मेडल ला सकता है और देश का नाम रोशन कर सकता है। मुझे ख़ुशी है की पेफी के द्वारा इस तरह की कांफ्रेंस का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है।