उत्तर प्रदेश में चिकित्सक की हत्या के मामले में कुख्यात बदमाश मुंबई से गिरफ्तार

उसके नाम पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, आगजनी के मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश  में चिकित्सक की हत्या के मामले में कुख्यात बदमाश मुंबई से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश  : पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश में एक चिकित्सक की हत्या करने के आरोप में 22वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगेशकुमार संग्राम यादव को बृहस्पतिवार को अपराध शाखा की यूनिट नौ की एक टीम ने बांद्रा पश्चिम से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और तीन गोलियां बरामद की गईं हैं।

वह एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ है और उसके नाम पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, आगजनी के मामले दर्ज हैं। उसने उत्तर प्रदेश के जलालपुर में एक चिकित्सक की हत्या की थी और फरार हो गया था।