विस चुनाव को लेकर राजनीतिक पलटवार शुरू

खुद पर लगे आरोपों का दें जवाब, सीएम बोम्मई का पलटवार

विस चुनाव को लेकर राजनीतिक पलटवार शुरू

कर्नाटक- कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। वैलेंटाइन डे के दिन कांग्रेस की ओर से ट्विटर पर कैरीकेचर साझा किए गए थे। इनमें भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा गया था। कांग्रेस ने सीएम बसवराज बोम्मई का एक कैरीकेचर साझा किया था जिसमें उनके हाथ में गिटार और दिल पर 40 प्रतिशत लिखा हुआ था। दरअसल, कांग्रेस राज्य के मंत्रियों की ओर से सार्वजनिक कार्यों के लिए 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते रही है। एक बार फिर से कांग्रेस की ओर से इसके जरिए भाजपा पर निशाना साधा गया है।

अब इसी को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मईने  जवाब दिया है। अपने बयान में बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस का नाम 'सी' से शुरू होता है और भ्रष्टाचार भी 'सी' से शुरू होता है। अत: वे सहसम्बन्धी हैं। उनके खिलाफ 60 से अधिक आरोप हैं और उन पर लोकायुक्त ने भी आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार बहुत अधिक था और अब सभी मामले लोकायुक्त को स्थानांतरित किए जा रहे हैं। सबसे पहले, उन्हें अपने भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देना चाहिए। 

इससे पहले बसवराज बोम्मई ने कहा था कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश में ''अवैध चीजों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस विधायकों को हाल में तुमकुरु जिले के कुनिगल में मतदाताओं को 'प्रेशर कुकर वितरित करते हुए ''रंगे हाथों पकड़ा गया था और उन पर वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जुर्माना लगाया गया था। बोम्मई ने कांग्रेस को ''प्रेशर कुकर पार्टी कहा। बोम्मई ने कहा था कि कांग्रेस कितने निचले स्तर पर पहुंच गई है, इसका यह एक उदाहरण है। जिन लोगों ने बयान दिया है, वे अपनी बात का स्पष्टीकरण देंगे। कांग्रेस पार्टी ने खुद घोषणा की है कि वह हर घर की मुखिया गृहणी को 2,000 रुपये और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी।